Bareily News: लेन देन को लेकर दो लोगों में मारपीट
बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: भमोरा। गांव नगला के रघुराज ने बताया कि उसने चार वर्ष पहले सांकरपुर के एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये उधार लिये थे। आरोप है कि उसने ब्याज सहित 80 हजार रुपये उस व्यक्ति के खाते में लौटा दिए। इसके बाद भी वह व्यक्ति उससे और रुपये मांगने लगा। उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और डेढ़ लाख रुपए की मांग की। उप निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि उधारी मांगने पर कहासुनी हो गई थी। दोनों ओर से तहरीर दी गई है मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.