Bareily News: लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे 25 हजार
बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बैग लूट लिया। बैग में 25 हजार रुपये टैबलेट, दो मोबाइल फोन, फिंगर प्रिंट डिवाइस व जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय पाल निवासी ग्राम अगरास थाना फतेहगंज पश्चिमी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे बजाज फाइनेंस लिमिटेड धौरा टांडा में कार्यरत हैं। गत 10 सितंबर की देर रात वह ऑफिस से अपने घर वापस जा रहे थे। जब वह गांव केरा से सतुईया की ओर जा रहे थे तो केरा व सतुईया के बीच ट्यूबवेल के नजदीक रात में करीब 10:00 बजे एक बाइक से तीन अज्ञात बदमाश आए और उनेके हाथ से बैग लूटकर ले गए। विरोध करने पर हाथापाई कर फरार हो गए। बैग में एक टैबलेट, दो मोबाइल फोन, फिंगर प्रिंट डिवाइस, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.