बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: फोटो बहेड़ी, संवाददाता। इंटर स्टेट ट्रांजिट पास के बिना रेता बजरी के ट्रक लिंक मार्गो से भी निकल रहे है। एसडीएम के अभियान चलाने पर अब रेता बजरी का ट्रक मानपुर के पास से पकड़ा गया। जिसे पुलिस के हवाले कर खनन अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए है।नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह ने मानपुर में यूए04/सी 6359 को बिना आईएसटीपी के रेता बजरी ले जाते हुए पकड़ा है। नायब तहसीलदार ने इस ट्रक को शीशगढ़ थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ कार्यवाही के लिए खनन अधिकारी को कहा है। एसडीएम गोपाल शर्मा के इस अभियान चलाने से रेता बजरी की अवैध रूप से ढुलाई करने वाले माफियाओं में खलबली मच गई है। एसडीएम ने कहा है कि डीएम के यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े जाने वाले ट्रकों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही...