बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: फोटो : बीएलवाई 71 बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास के लिए 45 दिवसीय चैलेंज की शुरुआत की गई। डॉ. मंजुला सिंह ने व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को लिंक्डइन के प्रभावी उपयोग और व्यावसायिक पहचान बनाने की जानकारी दी। इस चैलेंज में विद्यार्थी एक उद्योग की तीन कंपनियों पर शोध करेंगे। साथ ही वित्त, मानव संसाधन और विपणन से जुड़ी जानकारियां व व्यावसायिक रणनीतियां लिंक्डइन पर साझा करेंगे। इससे विद्यार्थियों के शोध कौशल, रचनात्मकता और उद्योगों की समझ विकसित होगी। कार्यक्रम प्रो. त्रिलोचन शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें डॉ. नम्रता, डॉ. भावना और नेहा ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...