बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता त्योहार के चलते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे अक्टूबर और नवंबर में त्योहारों के दौरान यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी।उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने चार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाए जाने की जानकारी दी है। लालकुआं-राजकोट-लालकुआं और छपरा-पठानकोट-पठानकोट-छपरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। (05045) लालकुआं-राजकोट विशेष का संचालन प्रत्येक रविवार 27 सितंबर से बढ़ाकर चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक किया गया है। ट्रेन के कुल नौ फेरे होंगे। (05046) राजकोट-लालकुआं विशेष प्रत्येक सोमवार को पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक नौ अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गये हैं। 05193 छपरा-पठानकोट विशेष प्रत्येक सोमवार को पांच अक्टू...