Bareily News: लापता मासूम को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
बरेली, नवम्बर 26 -- Bareily News: बरेली। पांच साल के मासूम के लापता होने से कैंट पुलिस में खलबली मच गई। कैंट पुलिस और पीआरवी की टीम बच्चे की तलाश में लगी रही। शाम को पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद किया। कैंट थाना क्षेत्र के बरकलीगंज के नरेंद्रपाल का 5 वर्षीय बेटा बुधवार सुबह सात बजे लापता हो गया था। परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा था। कैंट पुलिस और पीआरवी 9518 ने केंद्र थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमें लगाकर बच्चे की तलाश शुरू की। इस नरेंद्र का बेटा लालफाटक के पास घूमता मिल गया। बच्चे के फोटो से मिलान के बाद परिवार को बुलाया गया। बच्चे को तलाशने में उपनिरीक्षक प्रतीक तोमर, कांस्टेबल नितिन कुमार और पीआरवी-9518 पर तैनात कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.