Bareily News: लाखों रुपये से बन रही टंकी नदी में समाने के कगार पर
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: शेरगढ़। बैरमनगर गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लाखों रुपये से बन रही पानी की टंकी किच्छा नदी में समाने के कगार पर पहुंच गई है। बाढ़ के बाद नदी और निर्माणाधीन टंकी के बीच मात्र तीन से चार मीटर दूरी ही शेष बची है। यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो पूरी परियोजना नदी में समा सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था, उस समय किच्छा नदी निर्माण स्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर थी। हर वर्ष बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास की भूमि का तेजी से कटान होता है। इस कारण अब नदी का पानी टंकी के पास तक पहुंच गया है। इस समय टंकी का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फाउंडेशन बनकर तैयार है और परिसर में सौर ऊर्जा पैनल भी लगाए जा चुके हैं। गांव तक पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.