बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। अस्थाई आतिशबाजी बाजारों का निर्धारण न होने और लाइसेंस जारी न होने से परेशान व्यापारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर जल्द लाइसेंस जारी करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि अब दीपावली में अधिक समय शेष नहीं रह गया है। वह लोग हर वर्ष अपनी दुकान लगाते हैं। उसके लिए पहले से ही आतिशबाजी खरीदनी होती है। यदि समय से लाइसेंस नहीं मिलेंगे तो उनके लिए कारोबार करने में बड़ी दिक्कत होगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मुरादाबाद में पांच स्थानों पर लगेगा पटाखा बाजार, पार्कर आउट यह भी पढ़ें- Bareily News: दिवाली करीब आई, अभी तक तय नहीं हुए अस्थाई बाजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...