बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। शुक्रवार शाम से क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं कस्बे में बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ भरभराकर व्यापारी राजेश गुप्ता के मकान की ओर जा गिरा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, गिरी फसलपेड़ गिरने से नुकसान पेड़ गिरने से मकान के सामने बना टिनशेड पूरी तरह धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नाली निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा पेड़ के आसपास खुदाई कर मिट्टी निकाल दी गई थी। इससे पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। रविवार रात लगातार बारिश के बीच ...