Bareily News: लखपति दीदियों को करोड़पति बनने को किया प्रेरित
बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: सेवा संकल्प अभियान के तहत सरस मेले का शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद छत्रपाल गंगवार ने उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने अपने स्टॉल लगाए। इस मौके पर डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि दीदियां अपने कार्य को विस्तार दें। अपनी आमदनी बढ़ाते हुए लखपति दीदी क्लब में शामिल हों तथा जो लखपति क्लब में है वे करोड़पति दीदी बनने के लिए प्रयासरत रहे। मेले के दौरान हनी स्वयं सहायता समूह, भोले स्वयं सहायता समूह, मीना स्वयं सहायता समूह, वैष्णो स्वयं सहायता समूह, गंगा स्वयं सहायता समूह, नूर स्वयं सहायता समूह, भगत सिंह स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को खासा सराहा गया। आयोजन में उपायुक्त स्वतः रोजगार योगेंद्र लाल भारती का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.