बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: मानस स्थली विद्यापीठ में चल रही स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गुरुवार को बरेली की टीम का सफर समाप्त हो गया। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बरेली को लखनऊ की टीम ने 50-28 अंकों से शिकस्त दी। सुबह के सत्र में खेले गए मुकाबलों में हारने वाली टीमों को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। वहीं अन्य मुकाबलों में सोनभद्र ने झांसी को 47-18, वाराणसी ने कासगंज को 43-10 और बदायूं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 69-59 से हराया। आजमगढ़ ने बहराइच को 30-24 और जीबीएन ने मैनपुरी को 77-68 से मात दी। शामली ने मथुरा को 51-27 से हराया। शाम के सत्र में जीबीएन ने गाजियाबाद को 84-54 और बदायूं ने आजमगढ़ को 81-41 से पराजित किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 30 नवंबर को खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...