Bareily News: लखनऊ में सम्मानित हुए राज्य पुरस्कार शिक्षक जितेन्द्र सिंह
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: लखनऊ में राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की निपुण भारत मिशन और वंदे भारत पर आधारित शैक्षिक संगोष्ठी हुई। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय फैजनगर के सहायक अध्यापक जितेन्द्र सिंह को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने प्रदेश के 116 शिक्षकों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिक्षकों की ओर से कार्यों की सराहना की। इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त (स्वतंत्र) प्रकाश गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.