बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। घरों-दुकानों में पानी भरने से हाहाकार मचा तो वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने लखनऊ जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने सुबह आठ बजे ही नगर आयुक्त को तलब कर लिया। नगर निगम की टीम के साथ उन्होंने रेजीडेंसी गार्डन, संजय नगर, दुर्गा नगर, कूर्माचल नगर आदि विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल निकासी, सफाई एवं लोगों को हो रही असुविधा को दूर करने के लिए मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। वन मंत्री की सक्रियता देखकर अफसर भी एक्शन मोड में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...