Bareily News: लकड़ी ले जाने को लेकर मारपीट, सात पर मुकदमा
बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। मलूकपुर गांव में खेत से यूकेलिप्टिस की लकड़ी ले जाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने किसान एवं उसके भतीजे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीशगढ़ कस्बे के मोहल्ला गढ़ी निवासी अकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह कई दिनों से अपने बाग में यूकेलिप्टिस की लकड़ी कटवा रहे थे। कटी लकड़ी खेत में रखी थी। बुधवार की दोपहर गांव बल्ली निवासी कल्याण राय, उनके बेटे राजू और दीपू एवं चार अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरकर ले जा रहे हैं। मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से अकील अहमद पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उनके भतीजे अरबाज के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अकील अहमद और अरबाज घायल हो गए। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.