बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम की एन-कैप योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में हुई। डीएम ने पीडब्ल्यूडी की लंबित सड़कों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम ने नगर निगम के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों का निष्पादन अभी शेष है, उनके टेंडर तत्काल तैयार कराकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन नई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनके किनारे व्यापक पौधरोपण कराया जाए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: डीएम ने अनारम्भ परियोजनाओं को तत्काल शुरु कराने का दिया निर्देश पौधों की सुरक्...