Bareily News: लंबित मानदेय न मिलने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की दिवाली की खुशियां हुईं फीकी
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। मंडल के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का विगत चार माह से मानदेय लंबित होने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। संयुक्त परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर ने कहा कि लंबित मानदेय के भुगतान के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराने के बावजूद दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी कर्मचारियों को उनका मानदेय प्राप्त नहीं हो सका। इससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की दीपावली की खुशियां फीकी रह गईं। हरिशंकर ने शासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि कर्मचारियों के चार माह के लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Bareily News: द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.