बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: भमोरा। इफ्को में एक कंपनी को अपना रोलर किराये पर देने के बाद एक प्रधान पति ने किराये के रुपये मांगने पर कंपनी के मैनेजर द्वारा गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचायत बढरई कुंइया के प्रधान पति योगेश बाबू ने बताया कि उन्होंने इफ्को में वाटर प्लांट का निर्माण कराने वाली फर्म को अपना निजी रोलर 50 हजार रुपये महीने पर किराये पर दिया। साथ में 38 लेवर 10 मिस्त्रियों ने भी उक्त कंपनी में काम किया था। जिसका कुल 27 हजार रुपये तथा रोलर का किराया 1 लाख 23 हतार बना। कंपनी के मैनेजर ने उन्हें कुल 50 हजार रुपये दिये बाकी के बाद में देने के लिए कह दिया। कंपनी का मैनेजर और मालिक उनके एक लाख 12 हजार रुपये नहीं दे रहा है। उन्होनें कंपनी के मालिक और मैनेजर पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प...