Bareily News: रोड संकरी बनाए जाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा
बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज जाने वाले रास्ते पर संकरी रोड बनाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप है कि राजस्व अभिलेखों में करीब 18 मीटर चौड़े रास्ते पर पीडब्ल्यूडी सिर्फ 3.75 मीटर चौड़ी सीसी रोड बना रहा है। ग्रामीणों ने कब्जे हटाए बिना सड़क निर्माण शुरू करने का विरोध किया और हंगामा करते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों के मुताबिक भुता रोड पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का रास्ता गाटा संख्या 511 में सरकारी सड़क दर्ज है। वहीं, गाटा संख्या 466 के दक्षिणी हिस्से में पूरब-पश्चिम दिशा में करीब 18 मीटर चौड़ा रास्ता है। इसी रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.