Bareily News: रोटरी क्लब आफ बरेली ने की गौसेवा
बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: रोटरी क्लब आफ बरेली की तरफ से सिटी श्मशान भूमि के समीप स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने चारा और अन्य खाद्य सामग्री दान दी। अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष महत्व है। मीडिया प्रभारी एएस अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 550 गायों के लिये 21 क्विंटल चोकर, हरा चारा, गुड और केले दिए गए। इस मौके पर अंकित अग्रवाल, प्रधीर गुप्ता, राजेश टंडन, भावेश अग्रवाल, अनुज जायसवाल, नरेश मलिक, अरविंद गुप्ता, संजीव अग्रवाल, सचिन गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.