Bareily News: रोजगार मेले में 70 अभ्यर्थियों का चयन
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन विद्या आईटीआई में किया गया। रोजगार मेले में चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार के माध्यम से 70 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन होने पर अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्या आईटीआई के अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए रोजगार मेले को युवाओं के लिए उपयोगी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.