बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: सेवा संकल्प अभियान के तहत राजश्री इंस्टीट्यूट रिठौरा में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

रोजगार मेले का आयोजन बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 55 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले का उद्घाटन एमएलसी बहोरन लाल मौर्य व नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्य, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, राजश्री ग्रुप के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने किया।

चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोजगार मेले में 55 विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रत...