बरेली, अक्टूबर 18 -- फतेहगंज पश्चिमी में रोजगार मेले का आयोजन Bareily News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी स्थित त्रिलोक चंद महाविद्यालय में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बरेली और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 27 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें 362 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 1217 युवाओं ने पंजीकरण कराया। रोजगार मेले का उद्घाटन मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी वर्मा, विधायक प्रतिनिधि के.पी. राणा, संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार और प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मदनपाल ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने कंपनियों के स्टॉल का निरीक्षण कर एचआर प्रतिनिधियों से जानकारी ली और युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न ...