Bareily News: रेशम की डोर में बंधा भाई-बहन का प्यार
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर साथ और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बहनों ने शुभ मुर्हत में भाई का तिलक कर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनकी कलाई में रक्षासूत्र बांधा। भाइयों से मिले उपहार पाकर बहनों के चेहरे खिल उठे। कई परिवारों में वर्षों बाद साथ आए भाई-बहनों की मुलाकात ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं। दूर रह रहे भाई-बहनों ने वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से जुड़कर पर्व की खुशियां साझा कीं। राखी बांधते समय बहनों की आंखों में स्नेह तो भाइयों के चेहरों पर जिम्मेदारी का भाव नजर आया। इस दौरान घर-प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.