बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: फरीदपुर।  रविवार को गौसगंज रेलवे क्रॉसिंग के किनारे एक बुजुर्ग बेहोश पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर फरीदपुर इंस्पेक्टर अमित पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर बुजुर्ग की शिनाख्त कराई तो पता लगा कि वह फरीदपुर के मानपुर गांव का वीरपाल है। सूचना पर वीरपाल के बड़े भाई संजीव मौके पर पहुंचे। इसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...