बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: इज्जतनगर मंडल रेलवे चिकित्सालय में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 42 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 47 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर का संचालन हुआ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूएस नाग और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह के नेतृत्व में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने को विभिन्न कार्यालयों और इकाइयों में व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 का शुभारंभ 29 प्रमाण प...