Bareily News: रूट डायवर्जन व्यवस्था में लगे 163 ट्रैफिक पुलिसकर्मी
बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। रूट डायवर्जन और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पूरे शहर में ट्रैफिक पुलिस के 163 कर्मचारी लगाए गए हैं। टीआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में पांच बाहरी डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें से प्रत्येक प्वाइंट पर एक टीएसआई, एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड की तैनाती की है। इसके अलावा शहर के अंदर 12 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें किला, खलील तिराहा, चौपुला, पटेल चौक, नावल्टी, कोतवाली, सिकलापुर, साहू गोपीनाथ, कोहाड़ापीर, डेलापीर, बैरियर-2 और श्यामगंज शामिल हैं। इन सभी प्वाइंट पर एक टीएसआई, दो कांस्टेबल और दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य सभी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दीपावली में सुचारू ट्रैफिक को 250 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.