बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। सछास के महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन से करीब 700 विद्यार्थियों के प्रवेश और छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ पाठ्यक्रमों को सेल्फ फाइनेंस श्रेणी में रखे जाने के कारण एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों में प्रवेश व छात्रवृत्ति को लेकर असमंजस है। संबंधित पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर नियमों की स्थिति स्पष्ट करने और पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवेदन का अवसर देने की मांग की। डीएसडब्ल्यू कार्यालय में शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और प्रभावित विद्यार्थियों के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर विद...