बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: नवाबगंज। रुपए देने से मना करने से गुस्साए दबंग ने युवक से पहले मारपीट की। बाद में चाकू से हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से दबंग के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। कस्बे के मोहल्ला बगिया निवासी खुर्शीद अहमद मंगलवार की शाम अपने घर के बाहर होटल पर खाना खाने जा रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के आफाक ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए रुपये मांगने लगा। इसका खुर्शीद ने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। इसमें खुर्शीद का मोबाइल और चश्मा टूट गया और कपड़े फटने के साथ ही जेब में रखे 650 रुपये भी गिर गए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: युवक पर चाकू व डंडों से हमला, केस दर्ज जब उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो आरोपी अपने घर से मांस काटने वाला बड़ा चाकू लेकर आ गया और हमला कर दि...