Bareily News: रिहायशी इलाकों में निर्माण कार्यों से बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 225
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। रिहायशी इलाकों में निर्माण कार्यों ने प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा दिया है। गुरुवार को भी राजेंद्रनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 225 रहा। यह इस साल सबसे अधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स रिकार्ड किया गया। इससे साफ है कि इलाके की हवा में प्रदूषण घुलता जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माणदायी संस्थाओं को पानी का छिड़काव करने, हरे पर्दे से निर्माण स्थल को ढकने के लिए पत्र भेजा है। गुरुवार को भी सिविल लाइंस की तुलना में राजेंद्रनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स कहीं अधिक रहा। सिविल लाइंस में जहां एक्यूआई अधिकतम 81 रहा वहीं राजेंद्रनगर में एक्यूआई 225 तक पहुंच गया। यहां लगातार दूसरे दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से अधिक रहा। हवा में घुलता प्रदूषण सांस, दमा के मरीजों के साथ ही सामान्य लोगों की सेहत के लिए भी खतरनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.