Bareily News: रिहायशी इलाके राजेंद्रनगर में हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 219
बरेली, अक्टूबर 30 -- मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना Bareily News: तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को दोपहर से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकार्ड किया गया तो रात में पारा सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को बारिश के आसार जताए हैं। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। गुरुवार को सुबह हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और धूप गायब हो गई। शाम तक ऐसा ही मौसम बना रहा। दिन में अधिकतम तापमान 29.2 और रात में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में सामान्य तो कहीं बादल गरजने के साथ तेज बारिश हो सकती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.