Bareily News: रिश्वती लेखपाल को पांच साल कैद
बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: भ्रष्टाचार सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि यह उन हजारों सपनों और अधिकारों की हत्या है, जो एक आम नागरिक के होते हैं। जब एक हाथ रिश्वत लेता है और दूसरा देता है तो हार हमेशा देश के ईमानदार नागरिकों की होती है। यह तल्ख टिप्पणी विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण प्रथम के विशेष जज कमलेश्वर पांडेय ने किसान से चार हजार की रिश्वत लेते पकड़े गये लेखपाल के केस में निर्णय देने हुए की है। विशेष कोर्ट ने आरोपी लेखपाल रामचंद्र को सश्रम पांच वर्ष की कैद और दस हजार जुर्माना की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक संतोष सिंह ने बताया कि क्योलड़िया क्षेत्र के गांव नकटपुर के किसान रामपाल सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को लिखित शिकायत कर बताया कि उनकी पत्नी सर्वेश कुमारी के नाम गांव में कृषिभूमि है जिसका मौके पर रकवा कम है। यह भी पढ़ें- नन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.