बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। रिश्तेदारी में आई किशोरी को गांव के दो किशोर पीछाकर खींच कर खेत में ले गए। किशोरों ने गलत काम करने की कोशिश की। शोर मचाने पर किशोरी से मारपीट की। रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।मुरादाबाद के गांव की साढ़े नौ वर्षीय किशोरी मीरगंज के गांव में नानी के घर स्कूल की छुट्टियां बिताने आई थी। गत मंगलवार को दोपहर बाद किशोरी अकेली खेत पर जा रही थी। गांव के दो किशोरों ने किशोरी का पीछा किया। सूनसान इलाका देखकर किशोरों ने किशोरी को पकड़ लिया। खींचकर चरी के खेत में ले गए। रिश्तेदार का आरोप है कि किशोरों ने उनके साथ गलत काम करने की कोशिश की।शोर मचाने पर आरोपियों ने किशोरी से मारपीट की। ग्रामीण को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी रोते हुए नानी के पा...