बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में आयोजित तीन दिवसीय सुर साधना शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय गायन कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। शस्त्रीय गायिका आस्था गोस्वामी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला के प्रथम दिन प्रतिभागियों को शुद्ध स्वरों की सरगम, विभिन्न अलंकार, तीनताल की संरचना एवं उसकी बारीकियों का अभ्यास कराया गया। दूसरे दिन कार्यशाला में प्रतिभागियों को उप-शास्त्रीय संगीत की शैली कजरी से परिचित कराया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने पहले दो दिनों में सीखी गई रचनाओं और तकनीकों का अभ्यास कर अपनी प्रस्तुतियां दीं। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, डा. प्...