Bareily News: रिद्धिमा में कवि सम्मेलन साहित्य सरिता का आयोजन
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: एसआरएमएस रिद्धिमा में गुरुवार को कवि सम्मेलन साहित्य सरिता आयोजित हुआ। इसमें अभिषेक अनंत (बदायूं), आकांक्षा गुप्ता (हरदोई), पीके दीवाना (बरेली), विकास आर्य (पूरनपुर), हिमांशु श्रोतिया (बरेली) और उमेश त्रिगुणायत (बरेली) ने अपने कविता पाठ से श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कवयित्री आकांक्षा गुप्ता ने वाणी वंदना से कवि सम्मेलन का आरंभ किया। उन्होंने सुनाया, प्रेम ग्रंथों में कथाओं में पढ़ा, वेद मंत्रों में ऋचाओं में पढ़ा, लोक हित में कभी खुली थीं जो, तुमको उन शिव की जटाओं में पढ़ा सुनाकर सनातन धर्म को विशेषता सामने रखी। गीतकार विकास आर्य स्वप्न ने मेहनत करता रहता है ज्यादा आराम नहीं मिलता, मेहनत पूरी होती है और पूरा दाम नहीं मिलता। जिसके घर का चूल्हा बस मजदूरी से जलता हो, उस दिन क्या होता है जिस दिन काम नहीं मिलता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.