बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: हाफिजगंज। थाना इज्जतनगर के गांव की महिला ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि 18 जुलाई को उनकी 14 वर्षीय बेटी अपनी भाभी के साथ रिठौरा की बाजार गई थी। आरोप है कि वहां भोजीपुरा के ग्राम इटौआ निवासी समीर अपनी मां शाहीन और इमरान के सहयोग से उसे साथ ले गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...