बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। रिटायर्ड सीओ ने एडीजी से शिकायत कर पड़ोसी और उसकी पत्नी पर रुपये वापस न करने और दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीलीभीत रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सीओ नत्थूलाल भारती ने एडीजी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पड़ोसी घनेन्द्र यादव और उसकी पत्नी कुसुमा देवी का उनके घर आना जाना था। कुछ साल पहले उन्होंने 30 हजार रुपये का चेक कुसुमा देवी के नाम दिया और फिर 20 हजार रुपये भी दिए। जब उन्होंने 14 अगस्त को आरोपियों से 50 हजार रुपये वापस मांगे तो जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी और फिर उनके बेटे के खिलाफ बारादरी थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर उन्होंने एडीजी से शिकायत कर घनेंद्र यादव और उसकी पत्नी कुसुमा देवी पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई ह...