Bareily News: रिटायर्ड सीओ और बेटे पर मारपीट की रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: बरेली। युवक को बंधक बनाकर मारपीट के आरोप में रिटायर्ड सीओ और उनके बेटे के खिलाफ थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले घनेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह कॉलोनी में ही रहने वाले रिटायर्ड सीओ एनएल भारती का बेटा डिंपू उन्हें घर से बुलाकर ले गया। अपने घर ले जाकर 20 हजार रुपये की बात कहते हुए रिटायर्ड सीओ और उनके बेटे ने उन्हें कमरे में बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पीटा। छूटने के बाद वह थाना बारादरी पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.