बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: बहेडी/रिछा। रिछा कस्बे में बिजली की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। एक नम्बर फीडर से बिजली सप्लाई सही तरह से नहीं आ रही है। बिजलीघर पर तैनात जिम्मेदार उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते है। एसडीओ से शिकायत के बाद भी जब इस समस्या का हल नहीं हुआ तब भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री समेत डीएम से शिकायत की है। नगर पंचायत रिछा के एक हिस्से की 21 घंटे बिजली एक नम्बर फीडर में आए-दिन बिजली समस्या बनी रहती है। जबकि दो नम्बर चालू रहती है। जिससे एक नम्बर फीडर से जुडे उपभोक्ता खासे परेशान रहते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदारान कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। रिछा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी बनी रहती है उपभोक्ता जब फोन करते है, तो बिजलीघर का फोन नहीं उठता है। कस्बे के लोगो में भारी रोष है। भ...