Bareily News: रिकॉर्ड बारिश से स्मार्ट सिटी पानी में डूबी, सड़कों से घरों तक जलभराव
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने सोमवार को स्मार्ट सिटी बरेली की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मूसलाधार बारिश के बाद शहर के पॉश इलाकों से लेकर निचले और मलिन बस्तियों तक पानी भर गया। कई सरकारी कार्यालय, मकान, दुकान और शोरूम भी जलभराव की चपेट में आ गए। शहर की प्रमुख फर्नीचर मंडी में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव का आलम यह रहा कि सिकलापुर में पार्षद और स्थानीय लोगों को नाव चलानी पड़ी। सड़कें पूरी तरह पानी में डूबने से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की पर्याप्त सफाई नहीं होने और जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल सका।
संपवेल संचालन पर उठे सवाल शहर में जलभराव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.