बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: आंवला। बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों के सैकड़ों महिला और ग्रामीण गुरुवार को बाढ़ राहत सामग्री किट की मांग को लेकर तहसील परिसर में घंटों तक डटे रहे। ग्रामीणों का आरोप रहा कि गांव बाढ़ से प्रभावित है, लेकिन कुछ लोगों को ही किट दी जा रही हैं। बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद लोग अपने गांव को वापस गए। राहत किट बांटे जाने की सूचना पर आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के देवपुर, मोहम्मदपुर पथरा गांवों से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा से तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठ गए। दलीपपुर के रूम सिंह ने बताया कि गांव के पास से गुजरने वाली अरिल नदी के उफान से पानी गांव में घुस गया है और रपटा पुल डूबने से आवागमन ठप है। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण मानें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...