बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: तेज रफ्तार में बाइक चलाने से टोकने पर समुदाय विशेष के आरोपी ने युवक को अपने घर के पास घेरकर तलवार से हमला कर दिया। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महलऊ में रहने वाले अरुण ने पुलिस को बताया कि रहपुरा चौधरी निवासी अयान उनके गांव में अपने मामा के पास रहता है। तीन-चार दिन पहले अयान उनके घर के पास से बहुत तेज रफ्तार में बाइक लेकर जा रहा था। इस पर उन्होंने टोक दिया कि किसी को चोट लग सकती है। इस पर वह देख लेने की धमकी देकर चला गया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह अयान के मामा के घर के पास से गुजरे तो आरोपी ने उन्हें घेर लिया और गालीगलौज करने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दिया। इसके बाद वह भागते हुए अपने घर गया और तलवार लाकर उनके सिर पर प्रहार किया लेकिन उन्होंने हाथ आगे कर द...