Bareily News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली
बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 21वीं वाहिनी के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को जागरूकता रैली निकालकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। एनसीसी समूह मुख्यालय के निर्देशन में आयोजित रैली को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होशियार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट स्थित वाहिनी परिसर से शुरू हुई रैली विकास भवन और गांधी उद्यान होते हुए वापस परिसर पहुंची। कैडेटों ने सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें के नारे लगाए। रैली से पहले कर्नल होशियार सिंह ने पटेल के योगदान की जानकारी देते हुए कैडेटों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान कर्नल संजय नायर, लेफ्टिनेंट रितेश चौरसिया, चीफ ऑफिसर मुरारी लाल, डॉ. अंचल अहेरी सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: सरदार पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, दिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.