Bareily News: राशन की दुकान के आवंटन की हो जांच
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बरेली। सिंघाई कायस्थान गांव निवासी मिथलेश देवी ने मंगलवार को डीएम के नाम शिकायती पत्र कलेक्ट्रेट में दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में राशन की दुकान के लिए आवेदन तो लिए गए मगर प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई। सरसरी तौर पर अन्य सभी आवेदनों को निरस्त कर केवल एक आवेदक को योग्य ठहराया गया। उसके व उसके समूह के नाम राशन की दुकान का आवंटन कर दिया गया। आवंटन में लेन-देन का आरोप लगाते हुए उन्होंने जांच की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.