बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: जोगी नवादा स्थित श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में चल रही श्री कृष्ण लीला एवं श्री रामलीला में मंगलवार को वृंदावन से आए कलाकारों ने श्री राम जन्म और माखन चोरी लीला का भावपूर्ण मंचन किया। रामलीला में आकाशवाणी के बाद राजा दशरथ के यहां भगवान श्रीराम के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न जन्म का प्रसंग मंचित हुआ। चारों भाइयों के जन्म पर अयोध्या में उत्सव का माहौल और बधाई गीतों ने वातावरण भक्तिमय कर दिया। दिन में श्रीकृष्ण लीला में बाल कृष्ण की माखन चोरी लीला का मंचन हुआ। कृष्ण के ग्वाल-बालों के साथ घरों में जाकर माखन चुराने और गोपियों की शिकायत के प्रसंग पर श्रद्धालु खूब आनंदित हुए। यह भी पढ़ें- Rampur News: श्रीकृष्ण लीला का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालू इस दौरान समिति संयोजक गिरधारी लाल साहू, मेला अध्यक्ष सुरेश ...