बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: श्री रामायण मंदिर माधवबाड़ी में चल रहे तुलसी जयंती महोत्सव के पंचम दिवस कथा व्यास धनवंतरी दास महाराज ने कहा कि उत्तम श्रोता को मछली की तरह होना चाहिए। जैसे मछली जल के बिना नहीं रह सकती, वैसे ही सच्चा श्रोता कथा के बिना अधूरा महसूस करता है। कथा श्रवण से आनंद, आंतरिक ऊर्जा और आत्मानुभूति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि महादेव निरंतर राम नाम का जप करते हैं। कथा के दौरान श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर 'रामलला की जय' के उद्घोष से गूंज उठा। यजमान राधेश्याम भाटिया व नीतू भाटिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...