Bareily News: राम की जीवन त्याग एवं कर्तव्य परायणता का प्रतीक है
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही क्षेत्र के गांव जुन्हाई में सोमवार से पांच दिवसीय रामलीला मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलाकारों ने राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक की लीला का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला देखने के लिए देर रात तक ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। लीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ के यहां पुत्र न होने से वे चिंतित हैं। गुरु वशिष्ठ के कहने पर श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ कराया जाता है। यज्ञ के बाद रानी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा के गर्भ से चार पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का जन्म होता है। पूरे अयोध्या में खुशियां मनाई जाती हैं। दूसरे दृश्य में महर्षि विश्वामित्र अयोध्या आकर राजा दशरथ से राक्षसों के वध के लिए राम-लक्ष्मण को मांगते हैं। दशरथ पहले संकोच करते हैं, ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.