बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: श्री रामायण मंदिर माधवाड़ी में चल रहे 16 दिवसीय तुलसी जयंती महोत्सव के तहत संगीतमय श्रीराम कथा के षष्ठम दिन धन्वंतरि दास महाराज ने भगवान राम के बाल चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान का बाल चरित्र सुनने मात्र से हृदय पवित्र हो जाता है। कथा में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुनाया गया। कथा का विश्राम भगवान राम के मिथिला आगमन के साथ हुआ। इस दौरान नीरज नयन दास का सानिध्य मिला। यजमान राधेश्याम भाटिया व नीतू भाटिया समेत श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती और प्रसाद वितरण हुआ। यह भी पढ़ें- तुलसीदास का जीवन खुद भगवान की कृपा और भक्ति की अद्भुत कथा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...