बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: बरेली, श्री रामायण मंदिर, माधवबाड़ी में 4 अगस्त से 16 दिवसीय तुलसी जयंती समारोह का शुभारंभ होगा। रविवार को प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी अनिल ने बताया कि समारोह का उद्घाटन दोपहर 1 बजे किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार कार्यक्रम में प्रसिद्ध रामकथा वाचक श्री धन्वंतरी दास जी महाराज रामकथा का रसपान कराएंगे। इसके साथ ही रामनाम के रसिकों द्वारा संकीर्तन की रसधारा भी प्रवाहित होगी। समिति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। समिति के सचिव नवीन अरोड़ा ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- साक्षी गोपाल दास भागवत कथा करेंगे 16 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...