Bareily News: रामलीला मेले में दबंगों ने दलित युवक को पीटा, सिर फोड़ा
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: नवाबगंज। रामलीला मेला देखने गए एक दलित युवक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों ने उससे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव के तेजपाल 16 अक्टूबर की रात कस्बे में चल रही रामलीला मेला देखने आए थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके गांव का सोनू चार-पांच युवकों के साथ वहां पहुंचा और कॉलेज की ओर चलने को कहा। तेजपाल ने जाने से मना कर दिया तो सोनू के साथ मौजूद कस्बे के मोहल्ला बिजौरिया निवासी शनि उर्फ सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। दबंगों ने उससे जातिसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.