बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी। मंगलवार को रामलीला मंचन की तैयारियों के तहत उमेश चंद्र शर्मा के मंदिर से विधि-विधान से पूजन के बाद राम ध्वजा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के जयघोष के बीच ध्वजा यात्रा मंदिर से रामलीला मैदान पहुंची, जहां विधि-विधान से राम ध्वजा स्थापित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।रामलीला कमेटी ने बताया कि 24 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। 29 अक्टूबर को राम बारात और 6 नवंबर को रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।इस यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सितारगंज में रामलीला शुभारंभ से पहले ध्वज स्थापना दौरान नगर चेयरमैन संजय पाठक, मेला अध्यक्ष पवन राज...